सौंख। गांव बछगांव में वर्षों से जलमग्न किसानों की सैकड़ों बीघा खेती की जमीन से पानी की निकासी के लिए संत रामपाल महाराज द्वारा करीब 12 किमी पाइप और सात मोटर पंप सहित केबल ग्रामीणों को दान में दिए हैं। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता दी जा रही है। इसके लिए उनके ट्रस्ट द्वारा 12 किमी पाइप, हाईपावर की सात 7 मोटर पंप और केबल ग्रामीणों को दान में दी हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार तहसील परिसर में धरना, प्रदर्शन कर भूख हड़ताल तक की, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। संत रामपाल महाराज द्वारा भिजवाए गए पाइप और मोटरों से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपक चौधरी ने कहा कि संत रामपाल महाराज के ट्रस्ट द्वारा मानवता का परिचय देते हुए पानी निकासी के लिए मोटर और पाइप भिजवाई हैं। उन्होंने संत रामपाल के चित्र पर माल्यार्पण और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। गुड्डू चौधरी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।