फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitation workers threaten to stage a sit-in protest.

Noida News: सफाईकर्मियों ने दी धरने की चेतावनी

Thu, 25 Jun 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers threaten to stage a sit-in protest.
नोएडा। सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 1 जुलाई को धरना देंगे। प्राधिकरण में कार्यरत सफाई कर्मचारी व अन्य संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कुछ ही मांगों पर मंजूरी मिली। इसी क्रम में दीनाभाना कर्मचारी फेडरेशन के तहत प्रदर्शन करने पहुंचे सफाईकर्मियों ने हाथों मेंं तख्ती लेकर प्राधिकरण के अधिकारियोंं और ठेकेदारों के विरुद्ध नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष जितेश छजलाना का आरोप है कि 10 महीने से शौचालय में कार्यरत सफाईकर्मियों का वेतन नहीं दिया गया जिस वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों के ईएसआईसी कार्ड बनवाने में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed