{"_id":"69b1a0ff5ee9b132a10ef3d2","slug":"sanitation-workers-protest-work-stalled-at-many-places-noida-news-c-1-noi1095-4039090-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सफाई कर्मियों का विरोध, कई जगहों पर काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सफाई कर्मियों का विरोध, कई जगहों पर काम ठप
विज्ञापन
-जन स्वास्थ्य विभाग खत्म कर सिविल वर्क सर्कल को निगरानी देने पर नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जन स्वास्थ्य विभाग खत्म कर सिविल वर्क सर्कल को निगरानी देने के विरोध में नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मियों ने कई जगहों पर काम नहीं किया। बुधवार को सेक्टर-63 और सेक्टर-8 में दोपहर बाद काम नहीं हुआ। निगरानी के लिए पहुंचे सिविल विभाग के कर्मचारियों का भी सफाईकर्मियों ने विरोध किया।
शाम होते-होते अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को धरने का ऐलान किया है। यूनियन के प्रदेश मंत्री बबलू पारचा ने कहा कि धरना सेक्टर-94 स्थित प्राधिकरण दफ्तर पर होगा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक जन स्वास्थ्य विभाग फिर से बहाल नहीं कर दिया जाता, तब तक सफाई कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
वहीं, नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से वार्ता की गई है। उनकी सभी बातों को सुना गया है। साथ ही यह विश्वास भी दिलाया गया है कि नई व्यवस्था में उनका कोई अहित नहीं है।