फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitation workers closed the gate due to non-receipt of salary

वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया धरना

Wed, 27 Oct 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers closed the gate due to non-receipt of salary
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींसवन सोसाइटी में गेट बंद कर धरना प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर काम बंद कर दिया है। बुधवार सुबह सभी कर्मचारी दोनों मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। इससे निवासी करीब एक घंटे तक परेशान रहे। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर के इशारे पर कर्मचारियों ने धरना शुरू किया है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सोसाइटी के कर्मचारी मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां गेट बंद कर धरना शुरू कर और करीब एक घंटे तक किसी को अंदर और बाहर नहीं जाने दिया। सुबह ऑफिस जाने के समय गेट बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

निवासियों और एओए के सदस्यों ने कर्मचारियों को समझाकर गेट से हटाया। इसके बाद दोनों गेट को खोला जा सका। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले चार माह का वेतन नहीं मिला है। दिवाली का त्योहार आ रहा है। पैसे के बिना घर चलाना मुश्किल है। वेतन नहीं मिलने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी है। उधर, निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने 25 अक्तूबर से मेंटेनेंस सेवा बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस के दबाव में बिल्डर ने फैसला वापस ले लिया। अब बिल्डर ने सफाई कर्मचारियों को आगे कर दिया है। सफाई के बाद सुरक्षाकर्मी और मेंटेनेंस टीम के सदस्य भी काम बंद कर धरने पर बैठ जाएंगे। निवासियों को परेशान करने का दूसरा रास्ता निकाला गया है।
विज्ञापन

एक साल से 60 प्रतिशत निवासियों ने मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया है। इस कारण सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं दे पा रहे हैं। मेंटेनेंस शुल्क मिलने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अगर निवासी पैसे नहीं देंगे तो आगे काम करवाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके धीमान, मेंटेनेंस हेड, पंचशील ग्रुप
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, आज से उठेगा कूड़ा
शहर में छह दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। बृहस्पतिवार से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत ठेकेदार कंपनियों में कार्यरत सफाई कर्मचारी 22 अक्टूबर से तीन मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। इससे चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्राधिकरण ने मंगलवार को परियोजना विभाग के इंजीनियरों को सड़क पर उतार दिया था। कर्मचारियों की संख्या कम होने से यह व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई थी। इधर, मंगलवार को ही प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों की बीमा की मांग मान ली थी। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि अन्य दो मांगों का अधिकार प्राधिकरण के पास नहीं है, यह शासन स्तर की बात है। इस पर बुधवार को कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed