फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitary landfill is also an effective option for waste disposal: Arif Mohammad Khan

गाजियाबाद के ध्यानार्थ... कूड़ा निस्तारण के लिए सेनेटरी लैंडफिल कारगर विकल्प : आरिफ मोहम्मद खान

Fri, 06 Jun 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sanitary landfill is also an effective option for waste disposal: Arif Mohammad Khan
अखिल भारतीय महापौर और आरडब्ल्यूए के शिखर सम्मेलन का बिहार के राज्यपाल ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित तीन दिवसीय विश्व पर्यावरण एक्सपो-2025 का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय महापौर और आरडब्ल्यूए का शिखर सम्मेलन हुआ। इसकी वर्चुअल उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए सेनेटरी लैंडफिल एक कारगर विकल्प है। पहले सत्र में फेडरेशन के साहित्य का विमोचन किया गया।
कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि हम खुले में कूड़ा फेंके तो अपराध माना जाता है। इसलिए नगर निगम को भी खुले में कूड़ा डंप करने का अधिकार नहीं करना चाहिए। स्कोडा ग्रुप के एडवाइजर राजन छिब्बर, हैदराबाद से बीटी श्रीनिवासन, वीवी राव, केरला से एमके बीरन, दिल्ली से सौरभ गांधी, रंजू मिनहास, उत्तर प्रदेश से डॉ. पवन कौशिक ने जल संरक्षण और अन्य शहरी समस्याओं के समाधान के तरीकों पर सुझाव दिए।
विज्ञापन

कई शहरों के मेयर पहुंचे
पहले सत्र में अमृतसर के मेयर जितेंद्र सिंह, मोटी भाटिया, कर्नाटक के बेलारी से महापौर मुलंगी नंदिशा, गंगटोक के मेयर एसपी भूटिया और प्रशासनिक सभासद संदीप मालू, मेजर जनरल राजन कोचर, प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने सुझाव दिए। कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के महासचिव कैलाश चंद्र शर्मा, डब्लूईई के प्रणेता स्वदेश कुमार, डॉ. आरके आर्या, आलोक सिंह, मुलेंद्र शर्मा, विनोद जिंदाल, राम अवतार पछोरी, डॉ. मधु सिंह, नेम पाल चौधरी, मंजु शर्मा, मोहित कौशिक, मुकेश अग्रवाल, सीएम वेद, एमएल वर्मा, अनुज त्यागी, अतुल त्यागी, ऋषि बंसल, निखिल सिशोदिया, जीएस सिद्धू, योगेश त्यागी, संतोष त्यागी, राजीव जोली खोसला आदि ने सुझाव पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुझाव दिए गए
-कूड़ा डंप करने के बजाय सेनेटरी लैंडफिल का विकल्प
-भू-जल निष्कासन की निगरानी कराई जाए।
-प्रदूषण नियंत्रित नहीं होता, तब तक बहुमंजिला सोसाइटियों के निर्माण पर रोक लगे।
-हाउस टैक्स की वृद्धि पर रोक लगे। इसे परफॉर्मेंस ग्रांट से जोड़ा जाए।
-कुत्तों से जुड़ी समस्या का निस्तारण हो
---
हाउस टैक्स की वृद्धि में होगा संशोधन : सुनील शर्मा
मुख्य अतिथि यूपी के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि शहर में हर घर में कूड़े की नीति अपनानी होगी। गाजियाबाद में जो हाउस टैक्स बढ़ाया गया है उसमें संशोधन किया जाएगा। विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश ने कहा कि गीले-सूखे कूड़े का सेग्रीगेशन सोर्स पर ही होना चाहिए, फिर भी कूड़े को ग्राउंड पर डंप करने जरूरत पड़ती है तो सेनिटरी लैंडफिल भी विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed