फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sandeep Dixit files defamation claim against Atishi-Sanjay Singh, demands Rs 10 crore

Noida News: संदीप दीक्षित ने आतिशी-संजय सिंह पर किया मानहानि का दावा, 10 करोड़ मांगे

Thu, 09 Jan 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Dixit files defamation claim against Atishi-Sanjay Singh, demands Rs 10 crore
कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा नेताओं से फंड लेने के निराधार आरोप लगाए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ स्थानीय अदालत में मानहानि और आपराधिक मामला दाखिल किया है। दीक्षित ने कहा कि इन नेताओं ने उन पर भाजपा से फंड लेने के आरोप लगाए थे, जो पूरी तरह निराधार हैं।
मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से दीक्षित ने कहा कि आरोपों के संबंध में आतिशी और संजय सिंह को सबूत प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया। आरोपों की पुष्टि न होने से यह साफ हो गया है कि छवि खराब करने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए गए। इस कारण उन्होंने दोनों नेताओं पर 10 करोड़ रुपये का दावा किया है। यदि उन्हें यह राशि प्राप्त होती है, तो इसे यमुना की सफाई और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में लगाएंगे।
विज्ञापन


गहलोत-केजरीवाल टिप्पणी पर पलटवार किया
संदीप दीक्षित ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बयान पर केजरीवाल की टिप्पणी का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का कांग्रेस को बदनाम करना नया नहीं है। वर्ष 2012-13 में उन्होंने भाजपा के खिलाफ शायद ही कोई बयान दिया हो, लेकिन आप का एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को हराना रहा है। हर चुनाव में आप ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला है। अगर केजरीवाल वास्तव में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ हैं, तो उन्होंने आरएसएस को पत्र क्यों लिखा? कांग्रेस ने कभी ऐसा नहीं किया। जनता भी जानती है कि आप का मुख्य मकसद कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना है, न कि भाजपा का विरोध करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article