{"_id":"615804678ebc3e17554df8f4","slug":"samrat-mihir-bhoj-statue-issue-rashtriya-gurjar-swabhiman-samiti-meeting-in-greater-noida-many-states-representatives-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिहिर भोज प्रतिमा विवाद: रणनीति तय करने को शुरू हुआ राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का मंथन, कई राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिहिर भोज प्रतिमा विवाद: रणनीति तय करने को शुरू हुआ राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का मंथन, कई राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद
Sat, 02 Oct 2021 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:41 PM IST
सार
मंथन की शुरुआत मूर्ति विवाद को लेकर दादरी में बैनर फाड़ने, भाजपा नेताओं का पुतला फूंकने और शिलापट्ट पर लिखे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व अन्य भाजपा नेताओं के नाम पर काला पेंट लगाने के मामले पर विचार से हुई।
विज्ञापन
gurjar swabhiman meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द लिखने को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं है। रविवार को दादरी के चिटहरा और सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में हुई पंचायत में आगे की रणनीति तय करने के लिए दो अक्टूबर को राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति की बैठक बुलाने की घोषणा की गई थी, जिसका आयोजन आज हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को समिति की बैठक शुरू हो गई और आगे की रणनीति पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंथन शुरू कर दिया है। मंथन की शुरुआत मूर्ति विवाद को लेकर दादरी में बैनर फाड़ने, भाजपा नेताओं का पुतला फूंकने और शिलापट्ट पर लिखे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व अन्य भाजपा नेताओं के नाम पर काला पेंट लगाने के मामले पर विचार से हुई। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
इन केसों में गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ से गिरफ्तारी भी की गई है। वहीं इसके साथ ही अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष और सपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी की गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा हुई। ज्ञात हो कि पुलिस का कहना है कि श्याम सिंह भाटी लखनऊ से भागने में कामयाब हो चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी और गुर्जर समाज के विभिन्न संगठन उनकी जान को खतरा बताते हुए उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन