सपा की समानता भाईचारा रैली: 'कल भी एक रैली हुई, उसमें लोग आए नहीं थे, उन्हें लाया गया', अखिलेश का BJP पर हमला
ग्रेटर नोएडा के दादरी में आयोजित सपा की समानता भाईचारा रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रैली में आने से पहले मुझे कुछ एटीएम की बातें सुनने को मिली हैं। हम लोग तो 10 साल से सरकार में नहीं हैं। तंज करते हुए कहा कि एटीएम के 'ए' पर कुछ लोग बहुत मेहरबान रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के बाद आज रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने रैली कर विधानसभा चुनाव के अभियान का आगाज किया। सपा ने दादरी में 'समाजवादी समानता भाईचारा' रैली का आयोजन किया। इस रैली में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा, पंडाल पूरा भरा दिखाई दे रहा है, पंडाल की बनावट भी ऐसी है, जिसमें जो रंग छनकर आ रहा है, वह भी पूरा लाल (पार्टी के झंडे का रंग) नजर आ रहा है। इसके लिए उन्होंने सपा नेता राजकुमार भाटी की सराहना की।
अखिलेश यादव ने आगे बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस रैली की चर्चा ने न जाने कितनों लोगों के होश उड़ा दिए। इस रैली ने न केवल होश उड़ाया, बल्कि उन्हें मजबूर कर दिया। मजबूरी में उन्होंने क्या फैसला लिया कि हमारी रैली से पहले वह रैली करेंगे। कल भी रैली हुई थी, उसकी तो पोल हमारे बहुत से लोगों ने खोल दी है। यह नया जमाना है, कोई कैमरे से नहीं बच सकता है। उस रैली में लोग आए नहीं थे, लोगों को लाया गया था।
रैली के लिए सरकारी कर्चचारियों का सहारा लेना पड़ा: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, जो पार्टी अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बोलती है, उस पार्टी के नेताओं को रैली के लिए अपने सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। न केवल सहारा लेना पड़ा, बल्कि कुछ दिन पहले एक संस्था की वजह से देश-दुनिया में भी, वह विवादित रोबोट जो दिखाया गया। सुनने में आया है उस संस्थान से छात्रों को बुलाया और कहा गया कि रैली के बाद छुट्टी दी जाएगी। आप जानकारी कर लेना, जहां-जहां से छात्र आए थे उन सब छात्रों को लंबी छुट्टी दी गई है।
सात में से छह एयरपोर्ट बंद: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने आगे हमला बोलते हुए कहा, जो लोग हवाई अड्डे का उद्घाटन कर रहे थे, जिन लोगों ने खबरें ठीक से पढ़ी होंगी। पहले भी इस सरकार में एयरपोर्ट्स के उद्घाटन हुए हैं, उनमें से सात एयरपोर्ट में छह बंद हो गए हैं। कम से कम इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय यह वादा करके जाते कि इसे बेचा नहीं जाएगा। लगता तो ऐसा है कि यह उद्घाटन ही बेचने के लिए हुआ है।
कल रैली में प्रधानमंत्री ने सपा पर बोला था हमला
बता दें कि कल शनिवार को प्रधानमंत्री ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद रैली को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा वालों ने नोएडा को अपना एटीएम बना लिया था। जबकि भाजपा ने लूट को रोका और विकास कराए। वहीं सीएम ने वर्ष 2002 से लेकर 2017 तक विकास नहीं होने की बात कही और सपा व कांग्रेस का नाम लिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.