{"_id":"6134e6b58ebc3e01e54427f9","slug":"sales-manager-of-jewelery-company-accused-of-fraud-of-1-5-crores-noida-news-noi602914084","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूलरी कंपनी के सेल्स मैनेजर पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूलरी कंपनी के सेल्स मैनेजर पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
नोएडा। जीआईपी मॉल के एक जूलरी शोरूम में काम करने वाले सेल्स मैनेजर, उसकी पत्नी व पिता पर 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी ने कंपनी फंड का दुरुपयोग किया और पत्नी व पिता के नाम पर कंपनी खोलकर जूलरी व रकम वहां लगा दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, रेशम ज्वेल्स एंड एंटीक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का ऑफिस जीआईपी मॉल में है। साथ ही, एक शोरूम भी है। कंपनी के डायरेक्टर जयप्रकाश काबरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन निवासी प्रकाश मूलचंदानी इस कंपनी में सेल्स मैनेजर था। आरोप है कि नवंबर 2019 से लेकर अब तक प्रकाश ने कंपनी को काफी नुकसान पहुंचाया। प्रकाश की पत्नी जिया और पिता राम ने करोलबाग में कारोबार शुरू कर दिया और प्रकाश ने कंपनी का पैसा व जूलरी वहां लगा दी। इस बारे में कंपनी मैनेजमेंट को कुछ पता नहीं चला। प्रकाश ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान कंपनी को पहुंचाया। जब कंपनी का ऑडिट हुआ तो इसका खुलासा हुआ। कंपनी की आंतरिक जांच के बाद सब कुछ साफ हो गया। जयप्रकाश की शिकायत पर इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने प्रकाश मूलचंदानी, जिया मूलचंदानी और पिता राम मूलचंदानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दुबई भागने की आशंका
पुलिस के अनुसार, मामले में वादी पक्ष की तरफ से आरोपी प्रकाश के दुबई भागने की आशंका जताई गई है। आरोपी की बहन दुबई में रहती है। आरोपी रकम को विदेश में निवेश कर सकता है। इसमें और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है।