फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sale of Halal certified beverages halted until headquarters orders

Noida News: मुख्यालय के आदेश तक थमी हलाल सत्यापित पेय पदार्थ की बिक्री

Mon, 25 May 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sale of Halal certified beverages halted until headquarters orders
फोटो----
विज्ञापन

फॉलोअप :

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में प्रतिबंधित हलाल सत्यापित पेय पदार्थ की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अब मुख्यालय की ओर से मिलने वाले निर्देश का इंतजार कर रहा है। तब तक के लिए अस्थायी तौर पर ऐसे पेय पदार्थ की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, 2023 में जब हलाल उत्पादों को लेकर आदेश जारी हुआ था, उसके बाद एक और बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया कि आयात हुए हलाल सत्यापित पदार्थों की बिक्री या स्टोर करने से जुड़े यदि मामले सामने आते हैं तो उसकी जानकारी सबसे पहले मुख्यालय को देनी होगी, उसके बाद ही कोई कार्रवाई आगे की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इसको मुख्यालय को सूचना दे दी गई है, अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देश आना बाकी है।


क्या है पूरा मामला
शहर के कई इलाकों में एक निजी स्टोर प्रतिबंधित हलाल सत्यापित पेय पदार्थि की खुलेआम बिक्री कर रहा था। इसको लेकर जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो सामने आया कि यह सेक्टर 104 स्थित हाजीपुर बाजार, सेक्टर 12-22 व सेक्टर 41 समेत अन्य स्थानों पर बेचा जा रहा था। जबकि सालों से खाद्य सुरक्षा विभाग की ऐसे स्टोर पर न तो नजर गई और न ही कोई औचक निरीक्षण, छापेमारी की गई। वहीं मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हुई और अब मामले में जवाबदेही तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article