{"_id":"68fe6d2394e95bc557009454","slug":"saint-gathering-and-feast-dedicated-to-ravidassia-religion-on-5th-na-news-c-36-1-amb1003-151939-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रविदासिया धर्म को समर्पित संत समागम एवं भंडारा 5 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रविदासिया धर्म को समर्पित संत समागम एवं भंडारा 5 को
Mon, 27 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संत सोमदास उदासीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। डेरा बेगमपुरा तंदवाली में ब्रह्मलीन 108 संत श्री बैसाखी दास उदासीन महाराज की 44वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में रविदासिया धर्म को समर्पित संत समागम एवं भंडारा 5 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। डेरे के सेवादार श्री 108 संत सोमदास उदासीन ने बताया कि संत श्री बैसाखी दास उदासीन मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सतपाल दास चाहड़वाला करेंगे, जबकि संत मनदीप दास सिरसगढ़ मुख्यतिथि होंगे। वहीं, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लहरी सिंह उपस्थित होंगे, जबकि निशान साहिब की रस्म हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ निभाएंगे और ज्योति प्रचंड यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी करेंगी। इसके अलावा अन्य संतजन और कीर्तनी जत्थे गुरु रविदास की महिमा का बखान करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को सुबह 4 बजे अमृतवाणी पाठ का शुभारंभ होगा, जिसका भोग 8 बजे डाला जाएगा, वहीं, निशान साहिब की चोला रस्म के बाद 10 बजे से सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम शुरू होगा। संगत के लिए अटूट भंडारा भी लगाया जाएगा।