फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sahiram said- results will be different from last time

Noida News: सहीराम ने कहा- पिछली बार से उलट होंगे नतीजे

Tue, 30 Apr 2024 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
Sahiram said- results will be different from last time
दक्षिणी दिल्ली से आप प्रत्याशी ने भरा पर्चा, मंत्री भारद्वाज व आतिशी रहे मौजूद
विज्ञापन

पैतृक गांव तेहखंड के मंदिर में मां दुर्गा और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से आप के उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर कहा कि इस बार दिल्ली के नतीजे एकदम उलट होंगे। भाजपा ने लोकप्रियता खो दी है। दिल्ली के लोग भाजपा के दस साल के कुशासन के खिलाफ खड़े हैं। पूरा देश अरविंद केजरीवाल की कमी को महसूस कर रहा है। पूरी दिल्ली केजरीवाल सरकार के नौ साल के कामों के साथ खड़ी है।
इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ सहीराम मंगलवार सुबह गाजे-बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने निकले। साथ में बड़ी संख्या में आप विधायक व समर्थक मौजूद रहे। सहीराम सबसे पहले अपने पैतृक गांव तेहखंड पहुंचे। यहां मंदिर में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कालकाजी, रविदास मंदिर होते हुए आठ किलोमीटर लंबी आशीर्वाद यात्रा निकाली। जिलाधिकारी कार्यालय में उन्होंने नामांकन किया। सहीराम ने कहा कि जिसने अपने क्षेत्र और समाज के लिए काम किया है, जनता उसके साथ जाएगी। इस बार भाजपा आखिरी पायदान पर होगी। केजरीवाल की कमी पूरे देश में है, उनकी कमी को आसानी से पूरी नहीं किया जा सकता, लेकिन सुनीता केजरीवाल जहां तक संभव है, उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। इसमें वे कामयाब भी होंगी।
विज्ञापन

सांसदों ने 10 साल कोई काम नहीं किया: आतिशी

आतिशी ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने दिल्ली में 10 सालों में कोई काम नहीं किया, इसलिए प्रत्याशियों को बदलना मजबूरी हो गई। इस बार दिल्ली की जनता एक भी सीट भाजपा को नहीं देगी। सातों सीटें गठबंधन के पास जाएंगी। जनता एक सुर में कह रही है कि जेल का जवाब वोट से देंगे। आज आप प्रचार नहीं कर रही है, बल्कि दिल्ली के लोग हमारे लिए प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार का चुनाव अलग : भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 और 2014 से अलग है। आज दिल्लीवालों की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। लोग डरे हैं कि देश में प्रजातंत्र और चुनाव बचेगा या नहीं। देश में संविधान और आरक्षण बचेगा या नहीं बचेगा। दिल्ली के लोग केजरीवाल को जेल भेजने से दुखी और नाराज हैं। दिल्ली की जनता इसका जवाब भाजपा को अपने वोट से देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed