फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   saharanpur news

Noida News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर महिला से 90 हजार की साइबर ठगी

Sat, 13 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 13 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
saharanpur news
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 90 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। नवीन नगर में ओजपुरा निवासी रंजनी गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई 2025 को पहली बार 50 हजार और दूसरी बार में 40 हजार रुपये ठगी की गई। उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से एक उत्पाद खरीदने का प्रयास किया था। इसी दौरान ठगी हुई। इसके बाद पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट के दो दिन बाद थाना सदर बाजार के साइबर सेल अधिकारी की जांच में सामने आया कि 50 हजार रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की राजवंशीनगर शाखा में जासिमुद्दीन के खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने छह अगस्त 2025 को संबंधित खातों में 90 हजार रुपये होल्ड कराए। हालांकि जासिमुद्दीन के खाते में अब भी 29,630 रुपये शेष है, जिसे वापस कराने के लिए कोर्ट का आदेश लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


------
विवाहिता की मौत मामले में पति समेत दो पर केस दर्ज
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को ससुराल में परेशान किया गया। बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पति समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। हकीकत नगर निवासी मनीष ढींगरा ने बताया कि बहन नीना की शादी वर्ष 2003 में हरिद्वार हुई थी। आरोप है कि नीना का ससुराल में दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। कई बार दोनों बच्चों के साथ मारपीट कर उसे ससुराल से भी निकाल दिया। बीमार होने पर मायके वालों ने ही जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया। गंभीर बीमारी के चलते उसे हायर सेंटर भी रेफर किया गया। फेफड़ों में इंफेक्शन टीबी हो गई थी। 20 अक्तूबर 2023 को मेरठ हायर सेंटर से छुट्टी दी गई। तब नीना मायके में ही आ गई थी। 15 नवंबर 2023 को नीना की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पति पंकज व धीरज के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed