फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Safety grilles on rooftops left incomplete for two years pose an accident risk.

Noida News: दो साल से अधूरी पड़ी छतों की सुरक्षा ग्रिल, हादसे का खतरा

Mon, 03 Aug 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Safety grilles on rooftops left incomplete for two years pose an accident risk.
दो साल से अधूरी पड़ी छतों की सुरक्षा ग्रिल, हादसे का खतरा
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-117 स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट में छतों पर सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली लोहे की ग्रिल का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। इससे अपार्टमेंट के निवासियों में भारी नाराजगी है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की मांग की है।है। आरडब्ल्यूए सचिव संजीव कुमार पाल ने वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि ग्रिल लगाने का काम शुरू तो हुआ था, लेकिन बीच में ही रोक दिया गया। निवासियों के अनुसार, छतों की सीमेंट की बाउंड्री कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इनमें दरारें भी आ गई हैं। बारिश के दौरान इन्हीं दरारों से पानी फ्लैटों में रिसता है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत और ग्रिल लगाने का काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, प्राधिकरण के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर मौके का निरीक्षण कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed