फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sachin and Seema Haider celebrated their first wedding anniversary in Rabupura village

सीमा-सचिन की पहली सालगिरह: एक-दूसरे को पहनाई वरमाला... पैर छूकर लिया आशीर्वाद; रबूपुरा में मना जमकर जश्न

Wed, 13 Mar 2024 04:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 13 Mar 2024 04:09 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा और सीमा हैदर ने अपनी शादी की पहली सालगिरह बड़ी ही धूमधाम से मनाई। इस दौरान सीमा शादी के लाल जोड़े में नजर आईं। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई। 

विज्ञापन
Sachin and Seema Haider celebrated their first wedding anniversary in Rabupura village
सचिन और सीमा की शादी की पहली सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को भारत आए एक साल हो गया है। इस एक साल का जश्न सचिन और सीमा ने अपनी सालगिरह के तौर पर मनाया। दोनों ने बीते साल 12 मार्च 2023 को नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसको पूरे एक साल हो चुके हैं। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में गांव रबूपुरा में दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिराह परिवार के बीच मनाई। इस दौरान दोनों शादी की ड्रेस पहने हुए नजर आए। खबर के मुताबिक, सचिन मीणा के घर पर शादी का मंडप सजाया गया। एक तरफ सीमा लाल रंग के जोड़े में नजर आई तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हे राजा सचिन ने काला कोट और सिर पर शादी की पगड़ी बांध रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रबूपुरा में दोनों की सालगिरह का स्टेज भी सजा। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पत्नी होने के नाते सीमा ने सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर शादी की तरह पूरी रस्में हुई। इस मौके पर उनके वकील एपी सिंह भी वहां पर मौजूद रहे। 

विज्ञापन

अभी हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) कानून का सीमा हैदर ने समर्थन किया। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने केंद्र सरकार के इस कानून का जोरदार स्वागत किया है।

सीमा-सचिन ने अपने घर पर मिठाई बांटी, पटाखे जलाकर जश्न मनाया। सीएए लागू होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता लेने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed