फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Saanvi won gold in the Asian Yogasana Championship held in Dubai

Noida News: दुबई में आयोजित एशियन योगासना चैंपियनशिप में सान्वी ने जीता स्वर्ण

Mon, 11 Aug 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Saanvi won gold in the Asian Yogasana Championship held in Dubai
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। शहर की सान्वी सहगल (17) ने दुबई में आयोजित छठी एशियन योगासना चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराया है। सान्वी ने सीनियर वर्ग के आर्टिस्टिक योगा इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ सान्वी ने अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया। इसके पहले सान्वी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जीत का परचम लहरा चुकी हैं।


9 और 10 अगस्त यानी दो दिवसीय स्पर्धा में 16 देशों के करीब दर्जनों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सान्वी ने बेहतरीन लचीलेपन, संतुलन और कलात्मक योग मुद्राओं से स्वर्ण पर कब्जा किया। उसके पिता सुमित सहगल पेशे से कारोबारी हैं और मां शालू सहगल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मां ने बताया कि 2021 में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सान्वी ने कांस्य पदक जीता था। इसके बाद 2022 में मुंबई में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य, 2025 में जून में केरल में हुई राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में दो कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि उनकी 10 साल की शुभांगी सहगल 2024 में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र योगासना चैंपियनशिप में प्रथम पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। इसके पहले लखनऊ में भी आयोजित स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भी सिल्वर पदक हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed