फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rural sweepers demonstrated

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Feb 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rural sweepers demonstrated
तावडू। नगर की नई अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को मांगों के लिए तावडू ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगस्त माह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष छह मांगों को रखा था, लेकिन उनमें से एक भी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। 14 फरवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का गुरुग्राम में घेराव किया जाएगा। इस घेराव में गुरुग्राम, रेवाड़ी व मेवात के सफाई कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

देवी राम ने कहा कि तावड़ू के सफाई कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। सफाई कर्मचारी खंड विकास और पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। वहीं 4 महीने का एरियर भी अब तक नहीं मिला है। इसके अलावा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भी शहरी सफाई कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन मिले।
विज्ञापन

गांव के सरपंच अपनी मर्जी से सफाई कर्मचारी से काम लेते हैं। वहीं सफाई कर्मचारियों को हर वर्ष औजार के 6 हजार रुपये भी मिलें। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन के तावडू ब्लॉक प्रधान सुनील गोगजाका, उप प्रधान अर्जुन गांव चीला, रोहताश सुनारी, आशा जौरासी, दिलबाग बेरी, प्रहलाद कांगरका, बिमला गांव कोटा अलावा काफी अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed