Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Runners from the district will also showcase their mettle in the Indira Marathon; register by the 17th.

Noida News: इंदिरा मैराथन में जिले के धावक भी दिखाएंगे दम, 17 तक कराएं पंजीकरण

Wed, 11 Nov 2026 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Runners from the district will also showcase their mettle in the Indira Marathon; register by the 17th.
- 19 नवंबर को प्रयागराज में होगी 41वीं अखिल भारतीय इनामी इंदिरा मैराथन व हाफ मैराथन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रयागराज में 19 नवंबर को आयोजित होने वाली 41वीं अखिल भारतीय इनामी इंदिरा मैराथन और हाफ मैराथन में गौतमबुद्ध नगर के धावकों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दौड़ ऐतिहासिक आनंद भवन से सुबह छह बजे शुरू होकर और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न होगी।


गौतमबुद्ध नगर के जिला खेल कार्यालय के प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के इच्छुक धावक भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए 17 नवंबर तक प्रविष्टि भेजनी होगी। समय से पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी आयोजकों की ओर से की जाएगी। पूर्ण मैराथन 42.195 किलोमीटर की होगी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को दो लाख, द्वितीय स्थान को एक लाख और तृतीय स्थान के खिलाड़ी को 50 हजार दिए जाएंगे। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वहीं, 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन में विजेता को 51 हजार रुपये, उपविजेता को 21 हजार और तीसरे स्थान को 11 हजार मिलेंगे। इस वर्ग में पांच हजार 100 रुपये के तीन सांत्वना पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। खेल अधिकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक धावक क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, कंपनीबाग, प्रयागराज के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा indiramarathon.co.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और indiramarathononpraya-graj@gmail.com पर ईमेल से भी प्रविष्टि भेजने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article