फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rumors of drones with cameras in villages of Rabupura-Dankaur villagers kept vigil throughout night

UP: सीमा हैदर के इलाके में कौन उड़ा रहा ड्रोन? चाइना कॉलोनी में फैली दहशत; रात लाठी-डंडे लेकर पहरा दे रहे लोग

Sat, 02 Aug 2025 07:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा/दनकौर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा/दनकौर। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 02 Aug 2025 07:29 PM IST
सार

दनकौर के ईसपुर गांव में रात 11 बजे ही अफवाह उड़ी कि 20 कैमरे लगे ड्रोन गांव के ऊपर उड़ रहे हैं। अफवाह फैलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया। जिसके बाद ग्रामीण घरों की छत पर लाठी डंडे लेकर चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन काफी नीचे उड़ रहे थे। 

विज्ञापन
Rumors of drones with cameras in villages of Rabupura-Dankaur villagers kept vigil throughout night
गांव में ड्रोन उड़ने से दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा-दनकौर के गांवों में एक बार फिर शुक्रवार रात ड्रोन उड़ने की अफवाह से हंगामा मचा रहा। रबूपुरा में रबूपुरा-तिरथली मार्ग पर मोहल्ला चाइना कॉलोनी, महमदपुर जादों, मकसूदपुर, भुन्ना समेत दनकौर के ईसेपुर और ग्रेटर नोएडा में बरसात गांव में भी ड्रोन दिखने से हंगामा मचा रहा। बता दें कि रबूपुरा वही इलाका है जहां पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी रहती है। कॉलोनी में देर रात अफवाह फैलने से लोग अपने घरों से निकल आए। गांवों में लोगों का हुजूम लाठी-डंडों से लैस होकर खेतों में ढूंढने निकल पड़ा। सूचना पर थानों की पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन सूचना कोरी अफवाह ही निकली। पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर घर वापस भेजा।

विज्ञापन

खेत में ड्रोन होने की अफवाह उड़ी
रबूपुरा तिरथली मार्ग पर स्थित चाइन कॉलोनी पर पूरे दिन अफवाहों का बाजार गर्म रहा। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे ड्रोन के साथ बदमाशों के आने की भी अफवाह उड़ी तो घरों से लोग निकलकर आने लगे। लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। बाद में ड्रोन कॉलेज के पास खेत में होने की अफवाह उड़ी लेकिन वहां भी कोई नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 कैमरे लगे ड्रोन गांव के ऊपर उड़ रहे हैं
दनकौर के ईसपुर गांव में रात 11 बजे ही अफवाह उड़ी कि 20 कैमरे लगे ड्रोन गांव के ऊपर उड़ रहे हैं। अफवाह फैलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया। जिसके बाद ग्रामीण घरों की छत पर लाठी डंडे लेकर चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन काफी नीचे उड़ रहे थे। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। कुछ देर बाद यह कैमरे गायब हो गए। ग्रामीण ओमकार भाटी का कहना है कि करीब तीन घंटे तक गांव के ऊपर ड्रोन उड़ते रहे लेकिन पुलिस ने इन तथ्यों को नकार दिया। वहीं, ग्रेटर नोएडा के बरसात पुर गांव में भी कुछ इसी तरह की अफवाह से ग्रामीणों में खौफ का माहौल बन गया।

विज्ञापन

ड्रोन कैमरे उड़ाने के शक में राहगीरों से की मारपीट
अधिकांश गांवों में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैली हुई है। ग्रामीण तरह तरह के कयास लगाकर रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि चोर कैमरे से घरों की रेकी कर रहे हैं। दूसरी ओर, रात के वक्त नौकरी, अस्पताल आदि से देर रात घर लौटते वक्त पहरा दे रहे असामाजिक तत्व ड्रोन उड़ाने के शक में राहगीरों से अभद्रता व मारपीट कर रहे हैं। दो दिन पहले एक पुलिसकर्मी से अच्छेजा गांव में घर लौटते वक्त मारपीट की गई, जिसमें पुलिस ने शिकायत के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी के पास वापस घर लौटते वक्त एक बैंककर्मी की कार का असामाजिक तत्वों ने बाइक से घर तक पीछा किया। इस मामले में भी पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

सप्ताह भर से लोगों में फैली अफवाह
ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार रात के समय ड्रोन जैसी चीज उड़ने का ग्रामीण दावा कर रहे हैं। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पा रही है। लोग आसपास में उड़ रही हवाई जहाज जैसी चीज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रहे हैं।

लाठी-डंडों के साथ ग्रामीण रात भर दे रहे पहरा
ग्रामीणों को ड्रोन का खतरा इस कदर सता रहा है कि उनकी रातों की नींद गायब हो गई है। लाठी डंडों से लैस युवा पहरा दे रहे हैं। जैसे ही कोई शोर मचाता है युवकों की टोली उसे दिशा में दौड़ लगा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed