{"_id":"67a4d6e7135bfece7806b7c1","slug":"ruckus-in-congress-jp-aggarwals-son-hits-back-at-sandeep-dixits-comment-noida-news-c-340-1-del1004-79044-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांग्रेस में रार, संदीप दीक्षित की टिप्पणी पर जेपी अग्रवाल के बेटे का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांग्रेस में रार, संदीप दीक्षित की टिप्पणी पर जेपी अग्रवाल के बेटे का पलटवार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मतदान के बाद कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल पर नई दिल्ली से उम्मीदवार संदीप दीक्षित की ओर से की गई टिप्पणी पर उनके बेटे मुदित अग्रवाल ने पलटवार किया है। संदीप दीक्षित ने एक साक्षात्कार में जयप्रकाश की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कुछ नेता राजनीति से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेना चाहते हैं।
इसके बाद मुदित अग्रवाल ने संदीप दीक्षित को एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी पिता के लिए उपयुक्त नहीं है। संदीप को दिल्ली में जनता ने कभी गंभीरता से नहीं लिया और चुनावों के समय ही वे सक्रिय हुए थे। संदीप कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते, जबकि पिता जयप्रकाश अग्रवाल 80 साल की उम्र में भी दिल्ली और कांग्रेस के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हें दिल्लीवासियों का अपार प्यार और समर्थन प्राप्त है। ब्यूरो