फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ruckus by women protesting farmers at authority office

प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने काटा बवाल, महिलाएं घायल

Fri, 28 Feb 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ruckus by women protesting farmers at authority office
प्राधिकरण कार्यालय पर महिला प्रदर्शनकारी किसानों का बवाल
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में बृहस्पतिवार को जमकर बवाल हुआ। किसानों के समर्थन में उतरीं महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बेरिकेड को तोड़कर गिरा दिया। इसके बाद महिलाओं व पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसमें तीन महिला प्रदर्शनकारी व सेक्टर-39 महिला थाना प्रभारी रश्मि सहित छह पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं।
प्राधिकरण कार्यालय पर 18 दिन से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। बृहस्पतिवार को यहां बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। सभी प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड तोड़कर प्राधिकरण कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे तक पुलिस और महिलाआें में जोर आजमाइश होती रही। आखिरकार महिलाओं ने बेरिकेड को तोड़कर गिरा दिया और प्राधिकरण कार्यालय में प्रवेश करने लगीं। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगा स्टार किसी महिला प्रदर्शनकारी ने खींच लिया। इसके बाद आननफानन में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं वहीं बैठ गईं और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। एक महिला बेहोश भी हो गई। उसे तुरंत वहां से हटाकर धरना स्थल पर लाया गया। देखते ही देखते तीन अन्य महिलाओं को लाया गया। उन्हें चोट लगी थी। बताया गया कि बेरिकेड तोड़ने के दौरान यह महिलाएं घायल हो गईं थीं। वहां बैठी एक महिला ने बताया कि महिला प्रदर्शनकारी पर एक पुलिसकर्मी ने लाठी चलाई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। थोड़ी देर में घायल महिलाओं को ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाई गई और अस्पताल भेजा गया। इसके बाद वहां धरना प्रदर्शन लगातार चलता रहा।
विज्ञापन

तथाकथित किसान कहने पर भड़के
सुखबीर खलीफा और अन्य प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने उन्हें तथाकथित किसान कहा है। जबकि सभी वास्तविक किसान हैं। इससे किसानों में रोष है। प्राधिकरण से वार्ता की कोशिश की, लेकिन वार्ता नहीं की गई। एक बार सिटी मजिस्ट्रेट भी धरना स्थल पर पहुंचे पर उन्होंने किसानों ने वार्ता से इंकार कर दिया। अब किसी तरह की वार्ता जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी जारी रहेगा किसानों का धरना
किसानों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन के दौरान उदयवीर प्रधान, वीर सिंह भाटी, चमन प्रधान, अशोक प्रधान, बेगराज गुर्जर, राजो देवी, विद्या देवी, मुनेश देवी, कुसुम देवी व बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

महिला प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड गिरा दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो महिला प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर धक्कामुक्की कर दी। इसमें महिला थाने की प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। - अरुण कुमार सिंह, एसीपी प्रथम, नोएडा जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed