फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   rti

Noida News: आरटीई के तहत दाखिला न लेने वाले 20 स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 22 Apr 2024 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
rti
- बेसिक शिक्षा विभाग ने चयनित किए जिले के 20 निजी स्कूल, जल्द होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- आरटीई के तहत तीसरे चरण में आए 621 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिला लेने में आनाकानी कर रहे निजी स्कूलों की अब खैर नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों का ब्योरा तलब कर लिया है। विभाग की ओर से जिले के 20 स्कूलों को चयनित किया गया है। दाखिले के लिए आनाकानी करने वाले इन स्कूलों को नोटिस जारी किए जाएंगे। पिछले सप्ताह भी विभाग की ओर से आठ स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं।

आरटीई के तहत दो चरण की लाॅटरी निकाली जा चुकी है। तीसरे चरण के आवेदनों की प्रक्रिया चल रही है। जबकि पहले व दूसरे चरण में चयनित अभ्यार्थियों के अभिभावक अभी भी बेसिक शिक्षा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई करने की तैयारी कर ली गई है। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आवंटित होती है। लेकिन निजी स्कूल अभ्यार्थियों के दाखिले को लेकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। आलम यह है कि अभिभावकों को प्रतिदिन नए-नए बहाने देकर वापस भेज दिया जाता है। प्रबंधकों की ओर से कभी दस्तावेज में कमी तो कभी एक किलोमीटर से अधिक दूरी का हवाला दिया जाता हैं। इससे परेशान होकर अभिभावक बीएसए कार्यालय के चक्कर काटने को विवश है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में आए 621 आवेदन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया में बेसिक शिक्षा विभाग के पास 621 आवेदन आए हैं। पहले और दूसरे चरण में चयनित बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 20 से अधिक स्कूलों की आरटीई के तहत दाखिला न लेने की शिकायत मिली है। उनको जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। अगर दाखिला नहीं लिया जाता है तो स्कूल के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
-- राज सिंह यादव, डायट प्राचार्य व प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed