फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   RSS leader attacked with sword, life saved from helmet

आरएसएस नेता पर तलवार से हमला, हेलमेट से बची जान

Sat, 02 Jan 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
RSS leader attacked with sword, life saved from helmet
थाना सेक्टर-20 में हंगामा करते भाजपाई
आरएसएस नेता पर तलवार से हमला, हेलमेट से बची जान
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-9 में शुक्रवार शाम को एक कार मेें ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। कार चालक के विरोध करने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग कार्यवाह और उनके भाई पर तलवार से हमला कर दिया। हेलमेट पहने होने के कारण आरएसएस नेता की जान बच गई। घटना के बारे में जैसे ही जानकारी हुई तो आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना सेक्टर-20 में पहुंचकर हंगामा कर दिया। थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व जय श्रीराम के नारे लगाए गए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि रास्ता भी जाम हो गया। करीब पांच घंटे हंगामा चलता रहा। वहीं, मामले को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया गया और कुछ लोगों ने खुद ही आरोपी युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरएसएस के विभाग कार्यवाह विनोद कौशिक भाई विपिन कौशिक के साथ सेक्टर-9 स्थित कंपनी से निकले थे। विनोद स्कूटर पर थे, जबकि विपिन नई स्विफ्ट डिजायर कार में थे। कार में उनके साथ दो बच्चियां भी थीं। इस बीच एक ई-रिक्शा चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसके कार में स्क्रैच आ गया। इस बात पर विपिन का रिक्शा चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि रिक्शा चालक ने आसपास के लोगों को बुलाकर विनोद व विपिन पर जानलेवा हमला कर दिया। विपिन के हाथ में चोट आई जबकि विनोद के पैर में चोट आई। विनोद के सिर पर भी तलवार से हमला किया गया, लेकिन हेलमेट पहने होने से सिर बच गया। हालांकि, हेलमेट का एक हिस्सा कट गया। इसके बाद पीड़ित सेक्टर-20 कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली आ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए करीब पांच घंटे तक उन्होंने थाना घेरा। इससे सड़क पर जाम भी लग गया। पुलिस के समझाने पर ही मामला शांत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि झुंडपुरा चौकी इंचार्ज को निलंबित किया जाए, क्योंकि पुलिस की लापरवाही से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed