{"_id":"61c898926ff51d643d6ddb1d","slug":"rs-6-lakh-withdrawn-from-account-by-hacking-mobile-accused-arrested-noida-news-noi6235430145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 6 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 6 लाख रुपये, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-29 निवासी अवकाश प्राप्त कर्नल का मोबाइल हैक कर साइबर अपराधी ने चार मिनट में छह लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने चार माह बाद रविवार को आरोपी राजस्थान के बीकानेर स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी चेतन प्रकाश उपाध्याय को मेट्रो पुल सेक्टर-18 के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खाते में रखे छह लाख रुपये भी पुलिस ने फ्रीज करा दिए हैं। इसी सप्ताह पीड़ित को पैसा मिल जाएगा। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 निवासी कर्नल एके राजपाल (अवकाश प्राप्त) के मोबाइल पर 11 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे एक मैसेज आया। इसमें उनके एसएमएस सेवा बंद होने की सूचना थी।
कुछ ही देर में टेलीफोन कंपनी की ओर से कर्मचारी बनकर आरोपी ने फोन कर कहा कि 11 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। आरोपी ने दो ऐप डाउनलोड कराए। इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेजकर खोलने को कहा। लिंक खोलते ही आरोपी ने मोबाइल हैक कर लिया और छह लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। मैसेज से पीड़ित को ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ था, उसे राजस्थान पुलिस की मदद से फ्रीज करा दिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
दो दिन पहले पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन पहले दिल्ली और बाद में नोएडा के सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास मिली। पुलिस ने उसे सेक्टर-18 से ही दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पांच एटीएम व पांच क्रेडिट कार्ड मिले हैं। एके राजपाल ने कहा कि धोखाधड़ी होने के बाद वह रुपये मिलने की आस खो चुके थे, लेकिन एडीसीपी ने उन्हें गलत साबित कर दिया। इससे साफ है कि कमिश्नरेट पुलिस ने व्यवस्थाओं को सुधार किया है।