फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 3.37 lakh fine for violation of rules

नियमों के उल्लंघन पर 3.37 लाख रुपये जुर्माना

Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.37 lakh fine for violation of rules
नियमों के उल्लंघन पर 3.37 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा। प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के प्रावधानों के अंतर्गत रविवार को नोएडा प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 3 लाख 37 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा शहर में 75 किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया।

प्राधिकरण के अनुसार वर्क सर्किल-2 में वायु प्रदूषण संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सर्किल-3 में इसी तरह के एक मामले में 25 हजार, सर्किल-4 में निर्माण कार्य के नियमों की अवहेलना के तीन मामलों में 7500 रुपये जुर्माना लगाया गया। सर्किल-5 में खुले में निर्माण सामग्री पाए जाने पर एक ठेकेदार एवं एक आवंटी पर कुल 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सर्किल-7 में 7 जगह एनजीटी के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 90 हजार रुपये व सर्किल-8 में इसी तरह के तीन मामलों में 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जन स्वास्थ्य विभाग ने सीएंडडी एजेंसी मैसर्स रैमकी पर लापरवाही व कार्य में शिथिलता बरतने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया। सफाई ठेकेदार मैसर्स एसपी गवर्नमेंट कांट्रेक्टर पर शौचालयों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed