फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rs 1296 crore approved for displacement of nine thousand farmers affected by Jewar Airport

Jewar Airport: पांच गांवों के नौ हजार किसानों के विस्थापन के लिए 1296 करोड़ मंजूर, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Tue, 04 Jun 2024 07:34 AM IST
विजय पुंडीर मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Jun 2024 07:34 AM IST
सार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण से प्रभावित होने वाले नौ हजार किसानों के विस्थापन के लिए राज्य सरकार ने 1296 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। राज्य सरकार अपने हिस्से की 37.5 फीसदी राशि करीब 486 करोड़ रुपये जारी कर दी है।

विज्ञापन
Rs 1296 crore approved for displacement of nine thousand farmers affected by Jewar Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण से प्रभावित होने वाले नौ हजार किसानों के विस्थापन के लिए राज्य सरकार ने 1296 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। राज्य सरकार अपने हिस्से की 37.5 फीसदी राशि करीब 486 करोड़ रुपये जारी कर दी है। इन राशि से एयरपोर्ट से प्रभावित पांच गांवों के लगभग 9000 किसानों के विस्थापन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रभावित किसान फलैदा कट और मांडवलपुर पर बनाए जाने वाले टाउनशिप में विस्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, हवाई अड्डे के दूसरे चरण के फेज-1 के लिए जेवर के रन्हेरा, कुरैब, नगला जहानू, नगला हुकमसिंह और नगला भामला गांव की 1181 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की गई है। शासन से 1296 करोड़ की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति के बाद हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए विस्थापन, टाउनशिप विकसित करने और प्रभावित परिवारों को उनकी संपत्ति का प्रतिकर देने में तेजी आएगी। प्रभावित परिवारों के किसानों ने पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन के तहत दो जगह टाउनशिप विकसित करने की मांग रखी थी। जिसके बाद फलैदा कट और जेवर के मांडवलपुर गांव पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए अधिगृहीत 1181 हेक्टेयर जमीन का प्रतिकर (मुआवजा) प्रशासन सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराया जा चुका है। अधिग्रहण के बाद प्रभावित होने वाले रन्हेवरा, कुरैब, कुरैब के मांजरा नगला जहानू, करौली के मांजरा नगला हुकमसिंह व रन्हेरा के मांजरा नगला भामला को विस्थापित करने का फैसला किया गया था। जिसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से 7 फरवरी, 14 व 21 मई 2024 को प्रभावित किसानों के पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन के लिए वित्तीय स्वीकृति की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के तीनों प्राधिकरण जल्द उपलब्ध कराएंगे धनराशि
नियाल में नोएडा प्राधिकरण की भी 37.5 प्रतिशत, ग्रेटर नोएडा की 12.5 फीसदी और यमुना प्राधिकरण की 12.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस हिसाब से नोएडा प्राधिकरण को अपने हिस्से के 486.30 करोड़ और ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण को 162-162 करोड़ रुपये जल्द जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा।


एयरपोर्ट के दूसरे चरण के फेज-1 के लिए शासन से 486 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। शासन के दिशानिर्देश पर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुर्नव्यवस्थापन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। -मनीष वर्मा, जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed