फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rrcovery Officer should deput in Up Rera like MP

मध्य प्रदेश की तरह यूपी रेरा में नियुक्त हो रिकवरी अफसर

Fri, 28 Feb 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rrcovery Officer should deput in Up Rera like MP
एमपी की तरह यूपी रेरा में नियुक्त हो रिकवरी अफसर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के चेयरमैन राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को फ्लैट खरीदारों के साथ बैठक की। इसमें खरीदारों की समस्या सुनीं और सुझाव भी पूछें। यूपी रेरा ने समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान खरीदारों से ने मध्य प्रदेश की तरह यूपी रेरा में भी रिकवरी अफसर को तैनात करने की मांग की है।
दोहपर तीन बजे से सेक्टर गामा दो स्थित यूपी रेरा के कार्यालय में बैठक हुई। चेयरमैन राजीव कुमार, सदस्य बलविंदर कुमार, भानु प्रताप सिंह, सचिव अबरार अहमद, उप सचिव बलराम वर्मा और कंसिलिएशन फोरम के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने खरीदारों से बातचीत की। बैठक में नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा), नोएडा एस्टेट फ्लैट ऑनर्स एसोसिएशन (नेफोमा), फेस्टिवल सिटी बॉयर्स एसोसिएशन, फेस्टिवल सिटी वेलफेयर एसोसिएशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक ऑनर्स फेडरेशन और फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन के पदाधिकारी और फ्लैट खरीदार मौजूद रहे। खरीदारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि मध्य प्रदेश रेरा में रिकवरी अफसर है। यूपी रेरा भी रिकवरी अफसर की तैनाती होनी चाहिए। ताकि समय पर रिकवरी हो सके। वहीं, फ्लाइंग अफसर भी होना चाहिए। ताकि, सीए या आर्किटेक्ट की रिपोर्ट पर नजर रखी जा सके। खरीदारों ने आदेशों का पालन कराने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाएं है। उनका कहना है कि आदेश का पालन नहीं होने पर खरीदार अपील करते हैं। इसके बाद यूपी रेरा पालन कराने की प्रक्रिया शुरू करता है, जो काफी लंबी है। इसमें सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन

फोरम की बैठक में बिल्डर को करें तलब
कंसिलिएशन फोरम की बैठक में बिल्डर का प्रतिनिधि आता है। खरीदारों ने मांग की है कि प्रतिनिधि की जगह बिल्डर को तलब किया जाए। ताकि, आपसी समझौतों से मामलों का निस्तारण हो सके। खरीदारों ने सुझाव दिया है कि यूपी रेरा के आदेशों को वेबसाइट पर की-वर्ड दिया जाना चाहिए। ताकि शिकायत करने वाले लोग उनके केस जैसे अन्य मामलों के आदेशों को देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारों के साथ समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई। खरीदारों ने जो सुझाव दिए हैं, उन पर विचार कर अमल में लाया जाएगा। खरीदारों से और सुझाव मांगे गए हैं।
- राजीव कुमार, चेयरमैन, यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed