{"_id":"68f8f046f5c5267a60009816","slug":"rpm-won-the-match-by-321-runs-noida-news-c-23-1-lko1064-78605-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आरपीएम ने 321 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आरपीएम ने 321 रन से जीता मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बरवाला गांव के साध क्रिकेट मैदान पर चल रहे केके तिवारी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 की लीग में आरपीएम मानविश क्रिकेट क्लब के साथ हुए मैच में गौतमबुद्ध नगर की एफडब्ल्यूसीए टीम को 321 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरीमन कपूर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएम ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 527 रन का स्कोर खड़ा किया। हरीमन कपूर ने नाबाद 220 रन और हार्दिक यादव ने 189 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से साधारण गेंदबाजी रही। कुशाग्र ही किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफडब्ल्यूसीए की टीम पांच विकेट पर 206 रन ही बना सकी। निशांत भाटी ने 67 रन की पारी खेली। आरपीएम की ओर से जतिन ने दो विकेट हासिल किए।