Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Royal Strikers won the Diwali Goodwill Cup

Noida News: रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीता दीपावली सद्भावना कप

Tue, 10 Nov 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Royal Strikers won the Diwali Goodwill Cup
फोटो --
विज्ञापन

- फाइनल में फायर ब्लेजर्स को चार विकेट से हराया, आदित्य नागर बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। दिवाली के अवसर पर जुनेदपुर गांव की ओर से आयोजित जुनेदपुर प्रीमियर लीग दीपावली सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब आदित्य नागर की रॉयल स्ट्राइकर्स टीम ने अपने नाम किया। तालडा स्थित ध्रुव क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने मनीष की फायर ब्लेजर्स टीम को चार विकेट से शिकस्त दी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फायर ब्लेजर्स ने निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 177 रन बनाए। प्रवीण नागर ने 46, कमल शर्मा ने 29 और रोहित नागर ने 16 गेंदों पर 42 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स के प्रशांत नागर ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स ने छह विकेट खोकर अंतिम ओवर में 179 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। आदित्य नागर ने 33 गेंदों पर 11 छक्कों की मदद से 83 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, प्रिंस नागर ने 21 गेंदों पर 48 रन बनाए। फायर ब्लेजर्स के चिराग नागर ने पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


आयोजन समिति के मास्टर दिनेश नागर, कुलदीप और मनोज ने बताया कि क्षेत्र में भाईचारा, प्रेमभाव और सामाजिक सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष दीपावली पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष आठ टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सपा के विधानसभा प्रत्याशी सुनील भाटी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कृष नागर को मैन ऑफ द सीरीज और आदित्य नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed