फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Royal Athletes won by 69 runs

Noida News: 69 रन से जीती रॉयल एथलीट

Sun, 04 Jan 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Royal Athletes won by 69 runs
69 रन से जीती रॉयल एथलीट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में रॉयल एथलीट ने त्रिशुल टाइगर्स को 69 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल एथलीट ने सात विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया। नितेश ठाकुर ने 48 गेंद पर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिशुल टाइगर्स की टीम सात विकेट पर 207 रन बना सकी। नितेश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राज्य कराटे में दम दिखाएंगे पांच खिलाड़ी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के पांच कराटे खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ हैं। उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन की ओर से लखनऊ के चौक स्टेडियम में 11 जनवरी को सीनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के 75 किग्रा भार वर्ग में राहुल चौधरी, 67 किग्रा में खुशहाल शर्मा व कृष, 84 किग्रा में पवन कुमार, 84 से अधिक किग्रा भार में अंकित कुमार जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएगे। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा में कोच जुगनवीर सिंह व राजीव से कराटे के गुर सीखते हैं। कोच जुगनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाएंगे।
विज्ञापन


रणभूमि संडे स्पेशल सेमीफाइनल में
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि संडे स्पेशल सीजन-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड ने फैंटम-11 2.0 को 155 रनों हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकहार्ट्स स्क्वॉड ने 20 ओवर में 265 रन बनाए। टीम की ओर से विक्की ने 49 गेंदों पर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैंटम-11 2.0 की टीम 13.2 ओवर में मात्र 110 रन पर सिमट गई। विक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed