{"_id":"692d9b877e24363a5a081842","slug":"royal-athletes-defeated-the-stalwarts-noida-news-c-1-noi1095-3689102-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रॉयल एथलीट्स ने धुरंधरों को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रॉयल एथलीट्स ने धुरंधरों को हराया
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए रणभूमि संडे स्पेशल सीजन-21 के लीग मुकाबले में रॉयल एथलीट्स ने धुरंधरों को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर रॉयल एथलीट्स ने पहले गेंदबाजी करने की। धुरंधरों ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल एथलीट्स की टीम ने पांच विकेट खोकर निर्धारित रन बन लिए। हैरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्कूलों में खेल मैदान और उपकरणों का होगा निरीक्षण
नोएडा (संवाद)। शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में बने खेल मैदानों और खेल उपकरणों का जिला खेल विभाग मूल्यांकन करेगा। सोमवार को प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने स्कूलों को चिह्नित किया। जिला खेल कार्यालय की ओर से 3 दिसंबर से नोएडा के स्कूलों और खेल वेंडरों का औचक निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान बास्केटबॉल पोल, खेल उपकरण, मैदानों की सुरक्षा, ग्राउंड की गुणवत्ता और खिलाड़ियों की सुविधाओं की विस्तृत जांच होगी। डॉ. परवेज अली ने कहा कि इसलिए जरूरी हैं ताकि हरियाणा जैसी कोई घटना किसी खिलाड़ी के साथ यहां नहीं हो ब्यूरो