फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Route diversion will be in place from tomorrow till 28th on account of Chhath Puja.

Noida News: छठ पूजा पर कल से 28 तक रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be in place from tomorrow till 28th on account of Chhath Puja.
गाजियाबाद। छठ पूजा पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने संपूर्ण तैयारी कर ली है। पूजा अर्चना वाले घाटों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और ड्रोन से निगरानी होगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम करने के लिए 27 और 28 अक्तूबर को जीटी रोड पर रूट डायवर्जन होगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 27 अक्टूबर की दोपहर दो बजे से देर शाम तक डायवर्जन रहेगा। 28 अक्टूबर को तड़के चार बजे से दोपहर 12 बजे तक डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान हिंडन नदी तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। पुलिस ने हिंडन छठ घाटों पर सुरक्षा को लेकर भी प्लान बनाया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ड्रोन से पूरे क्षत्र की निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ हिंडन छठ घाट पर रहती है। दो दिन घाट पर मेले जैसा माहौल रहेगा। इसे देखते हुए सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी हिंडन छठ घाट पर ही तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा शालीमार गार्डन, अर्थला, मुरादनगर, मोदीनगर समेत ट्रांस हिंडन की सोसायटियों में छठ पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed