फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Root Diversion on Sector 31-25 fourway

अब सीधे नहीं जा सकेंगे एनटीपीसी से निठारी

Fri, 15 Nov 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Root Diversion on Sector 31-25 fourway
नोएडा के सेक्टर 31-25 चौराहे पर बैरिकेड लगाकर किया गया डायवर्जन।
अब सीधे नहीं जा सकेंगे एनटीपीसी से निठारी
विज्ञापन

नोएडा। एलिवेटेड रोड के नीचे सबसे व्यस्त चौराहे सेक्टर-31/25 पर भी ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। इस्कॉन मंदिर व एनटीपीसी की ओर से निठारी की तरफ जाने वाले वाहन इस चौराहे से सीधे नहीं जा सकेंगे। यहां भी यू-टर्न व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही, ट्रैफिक सिग्नल के समय में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, पहले दिन रूट डायवर्जन के बाद जाम जैसे हालात बन गए।
मास्टर प्लान रोड नंबर-2 (एमपी-2) मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनने के बाद जाम की समस्या तो खत्म हो गई, लेकिन एलिवेटेड रोड के नीचे व्यस्त चौराहों पर अब भी ट्रैफिक का बेतहाशा दबाव रहता है। इस मार्ग पर निठारी तिराहा और जिला अस्पताल तिराहा बंद कर पहले ही यू-टर्न व्यवस्था लागू की जा चुकी है। अब सेक्टर-31/25 चौराहे पर भी ट्रायल के तौर पर डायवर्जन किया गया है। इसके तहत वाहन चालक इस्कॉन मंदिर, एनटीपीसी चौराहे की तरफ से निठारी की ओर सीधे और स्पाइस मॉल की ओर दायीं ओर मुड़कर नहीं जा सकेंगे। वाहन चालकों को सेक्टर-31/25 चौराहे से बायीं ओर मुड़कर करीब 100 मीटर आगे बने यू-टर्न से वापस चौराहे पर आना होगा। इसके बाद निठारी की ओर जाने वाले वाहन बायीं ओर मुड़कर सिग्नल पर बिना रुके जा सकेंगे, जबकि स्पाइस मॉल और नोएडा स्टेडियम चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे।
विज्ञापन

विपरीत दिशा में दौड़े वाहन, जाम
सेक्टर-31/25 चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए की गई व्यवस्था की पहले ही दिन लापरवाह वाहन चालकों ने हवा निकालकर रख दी। यू-टर्न लेने के लिए 100 मीटर लंबी दूरी न नापनी पड़े, इसके लिए वाहन बायीं ओर लगाए गए बैरिकेड से ही विपरीत दिशा में मुड़कर चौराहे पर आने लगे, जिससे जाम जैसे हालात बन गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने यहां चालान काटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल बत्ती पर ज्यादा इंतजार नहीं
सेक्टर-31/25 चौराहे पर वाहन चालकों को लाल बत्ती होने पर 180 सेकेंड तक रुकना पड़ता था, जिससे चौराहे पर वाहनों का खासा दबाव बढ़ जाता है। इसेे ध्यान में रखकर ट्रैफिक पुलिस ने सिग्नल के समय में बदलाव कराया है जिसके तहत स्पाइस की ओर से आने वाले वाहनों को लाल बत्ती होने पर महज 50 सेकेंड रुकना पड़ेगा, जबकि डिग्री कॉलेज की ओर से स्पाइस व एनटीपीसी की ओर जाने वालों को 40 सेकेंड और निठारी की ओर से डिग्री कॉलेज व एनटीपीसी की ओर जाने वालों को 40 सेकेंड तक ही रुकना पड़ेगा।

ट्रायल सफल तो बढ़ेगा डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि फिलहाल ट्रायल के तौर पर सेक्टर-31/25 और आईओसी सेक्टर-1 चौराहे पर एक तरफ रूट डायवर्ट किया गया है। गोलचक्कर चौराहे पर रास्ता बंद होने से काफी राहत मिली है। सेक्टर-31/25 पर भी ट्रायल करके देखा जा रहा है। यदि सफलता मिली तो डायवर्जन का दायरा बढ़ाते हुए चौराहे पर वाहन केवल सीधी आवाजाही कर सकेंगे। दायीं ओर मुड़ने पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed