Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robotics and innovation will now be taught in government schools.

Noida News: सरकारी स्कूलों में अब रोबोटिक्स और नवाचार की पढ़ाई

Fri, 06 Nov 2026 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Robotics and innovation will now be taught in government schools.
सीवी रमन जयंती
विज्ञापन

-455 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, 82 में कंप्यूटर लैब स्थापित; राजकीय इंटर कॉलेज में तैयार होगी अटल टिंकरिंग लैब


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सरकारी स्कूलों में अब विज्ञान की पढ़ाई केवल किताबों और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहेगी। विद्यार्थियों को तकनीक, रोबोटिक्स और नवाचार से जोड़ने के लिए स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत जिले के पहले राजकीय इंटर कॉलेज में रोबोटिक्स और मैथ्स लैब पहले से संचालित हैं। अब यहां अटल टिंकरिंग लैब तैयार की जा रही है। इसके शुरू होने से विद्यार्थियों को नए प्रयोग करने और अपने वैज्ञानिक विचारों को मॉडल के रूप में विकसित करने का मौका मिलेगा।
जिले के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा का दायरा भी बढ़ रहा है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत 455 स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार की गई हैं, जबकि 82 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की गई हैं। स्मार्ट क्लास में डिजिटल सामग्री, वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। वहीं, कंप्यूटर लैब में विद्यार्थियों को तकनीक की बुनियादी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रयोगों से समझ रहे विज्ञान की बारीकियां :
राजकीय इंटर कॉलेज की रोबोटिक्स लैब में विद्यार्थियों को तकनीकी मॉडल और रोबोट बनाने की जानकारी दी जा रही है। मैथ्स लैब में गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से गणितीय अवधारणाएं समझाई जा रही हैं। अटल टिंकरिंग लैब शुरू होने से विद्यार्थियों को विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रचनात्मक प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। इससे उनमें तार्किक क्षमता, जिज्ञासा और समस्या समाधान की समझ विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोहित वशिष्ट ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब के लिए जगह निर्धारित कर ली गई है। अगले एक से दो महीने में लैब बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed