फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robbery gang exposed

नशा कर बसों में लूट, चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा

Wed, 24 Mar 2021 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Robbery gang exposed
नोएडा। नशा करने के बाद लोकल बस में बैठकर सवारियों से लूट व चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश इंजेक्शन से नशा कर व सुल्फा पीकर बसों में चढ़ते थे और वारदात करते थे। पुलिस की टीम ने इनसे आठ मोबाइल व सुल्फे की गोलियां व नशीला द्रव्य बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के बदमाश अब तक सौ से अधिक वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसीपी द्वितीय नोएडा जोन रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास से चेकिंग के दौरान विजयनगर गाजियाबाद निवासी आकाश, प्रमोद, शमशाद, रोहित और टिन्नू को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन, सुल्फे की 25 गोलियां और नशीले द्रव्य की 10 शीशी बरामद हुईं। इनके गिरोह में कुछ लोग शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है। एसीपी ने बताया कि गिरोह के बदमाश नशा कर गाजियाबाद और नोएडा के बीच चलने वाली लोकल बसों में वारदात करते हैं। बस में सभी आरोपी अलग-अलग सीट पर बैठते और फिर किसी सवारी को टारगेट कर लूट व चोरी करते हैं। पिछले सप्ताह सेक्टर-58 क्षेत्र में बस में सवार एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने इस गिरोह के बारे में जानकारी जुटाकर खुलासा किया है। आरोपी चोरी के मोबाइल राहगीरों को कम कीमत पर बेच देते थे। आरोपी आकाश पहले भी कोतवाली फेज-3 से जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed