{"_id":"61dc739ebaee0150c177f889","slug":"robbery-accused-arrested-noida-news-noi6262417192","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का आरोपी गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का आरोपी गिरफतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। साल 2010 में शिकरावा भादस रोड पर 50 हजार रुपये की डकैती डालने के मामले में 11 साल बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। रुकमूद्दीन पुत्र नूरदीन को नगीना पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान दबिश देकर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एक अन्य अभी फरार चल रहा है।
इस मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया था। इससे पहले दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। नगीना पुलिस थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि में पुलिस को सूचना मिली थी कि रुकमूद्दीन बड़कली चौक आया है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देगा। देर किए बगैर दबिश दी गई और उसे मौके पर गिरफ्तार कर दिया गया। गांव रीठट निवासी रुकमूद्दीन 2010 में हुई डकैती में नामजद था और 11 साल से पुलिस के डर से भागता फिर रहा है। इस डकैती में अभी भी एक उद्घोषित है जिसकी गिरफ्तारी के लिए नगीना पुलिस कोशिशें कर रही है। थाना अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि रविवार को विशेष मजिस्ट्रेट के सामने रुकमूद्दीन को पेश किया। पुलिस ने एक दिन का रिमांड मांगा था जो मिल गया है। पूछताछ के दौरान वारदात को कबूल किया है, कई गुप्त जानकारी दी हैं जिससे डकैती से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश होने की उम्मीद है।