Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special drive on the 28th and 29th for adding names

Noida News: नाम जुड़वाने के लिए 28 और 29 को विशेष अभियान

Fri, 27 Nov 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Special drive on the 28th and 29th for adding names
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सोसाइटियों, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों, बार एसोसिएशन, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों के सहयोग से प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। उनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां हर दो घंटे में बीएलओ की उपस्थिति, लोकेशन और कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन



कम प्रपत्र जमा करने वाले बीएलओ का होगा सत्यापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम प्रपत्र जमा करने वाले बीएलओ चिह्नित किए जाएंगे। संबंधित ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजर मौके पर जाकर घर-घर संपर्क और प्राप्त प्रपत्रों की जांच करेंगे। लंबित ऑफलाइन प्रपत्रों का निर्धारित समय में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कराने और ईआरओ-नेट के आंकड़ों का नियमित मिलान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फार्म-6, 7 और 8 से कर सकते हैं आवेदन

नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और मतदाता सूची में संशोधन या निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरा जा सकता है। इसके लिए बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता पंजीकरण संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन 1950 और 0120-2978702 पर संपर्क किया जा सकता है। ईसीआईनेट ऐप पर 'बुक ए कॉल विद बीएलओ' सुविधा के जरिए भी संबंधित बीएलओ से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed