फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed the house of RSS co-contact chief by pointing pistol at three girls

यूपी में अपराध : नोएडा में आरएसएस सह संपर्क प्रमुख के घर लूट, बच्चियों पर तानी पिस्तौल

Sat, 31 Jul 2021 05:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 31 Jul 2021 05:22 AM IST
सार

  • बदमाश घर में बीस मिनट तक रहे और तीन लाख रुपये, तीन मोबाइल और जूलरी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
robbed the house of RSS co-contact chief by pointing pistol at three girls
इसी घर में हुई वारदात... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-55 में तीन बच्चियों पर पिस्टल तानकर चार बदमाशों ने प्रिंटिंग प्रेस मालिक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह संपर्क प्रमुख के घर लूटपाट की। बदमाश घर में बीस मिनट तक रहे और तीन लाख रुपये, तीन मोबाइल और जूलरी लूटकर फरार हो गए। 27 जुलाई की शाम को हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बी ब्लॉक निवासी कर्णवीर अनेजा की सेक्टर-8 में प्रिंटिंग प्रेस है। वह मां, पत्नी व तीन बेटियों के साथ रहते हैं। मंगलवार को कर्णवीर घर पर नहीं थे। मां व पत्नी डॉक्टर के पास गई थीं। घर में 14, 12 व 10 वर्षीय तीन बेटियां और एक घरेलू सहायिका थी। घर में पीजी चलता है, फिलहाल एक लड़की रह रही है। घर का मुख्य दरवाजा खुला था।
विज्ञापन


करीब साढ़े सात बजे हथियारबंद चार बदमाश मास्क लगाकर घर में घुसे और बच्चियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद अंदर से कुंडी लगाकर दरवाजा बंद कर दिया। सहमी बच्चियों को बदमाशों ने फ्रिज से ठंडा पानी निकालकर पिलाया। फिर बदमाशों ने तीनों बच्चियों व घरेलू सहायिका को एक कमरे में बंदकर तीन लाख रुपये और लाखों की जूलरी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी में रहने वाली लड़की हो जब घटना के बारे में पता लगा तो उसने पड़ोसी को सूचना दी। कुछ देर के बाद घर के सभी सदस्य पहुंच गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि घरेलू सहायिका कई सालों से घर में काम करती है और उस पर परिवार का पूरा भरोसा है।


बदमाशों के नजदीक पहुंची पुलिस
बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच गई है। एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को मामले का खुलासा हो सकता है। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं और पुलिस को कई अहम जानकारी भी हाथ लगी है। घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed