फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   robbed 50 thousand from the youth

युवक से 50 हजार लूटे

Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
robbed 50 thousand from the youth
तावडू। तावडू-बिलासपुर रोड पर तमंचे के बल पर एक व्यक्ति से 5 लाख 50 हजार रुपये लूटने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़ित नरेंद्र कुमार निवासी गांव पातली तहसील फरूखनगर जिला गुरुग्राम ने बताया कि उसने अपने दोस्त धर्मेन्द्र निवासी गांव डिंगरहेडी थाना तावडू से करीब तीन महीने पहले ब्याज पर 6 लाख रुपये उधार लिए थे। जिन्हें लौटाने के लिए गत 13 जनवरी को मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीड़ित गांव डिंगरहेडी जा रहा था, जब वे तावडू-बिलासपुर रोड पर गांव कलवाडी के निकट पहुंचा तो एक बोलेरो गाड़ी उसके पास आकर ठहरी और उसमें सवार अज्ञात लोग उतरकर उसके पास आए और बोले, गुरुग्राम डीआरओ कार्यालय में डीसी रेट पर लगे कर्मचारी कर्मवीर के खिलाफ सीएम विंडो में जो शिकायत आपने दी हुई है, उसे वापिस ले लो, अन्यथा अंजाम भुगतना पडे़गा। इसके बाद बदमाशों ने उससे हथियार के बल पर उसके 5 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना उसने 112 नंबर पर पुलिस को दी, सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मबीर सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed