{"_id":"5d5ef2388ebc3e6c8d3ae0c6","slug":"roadways-team-soon-have-body-warmer-camera-noida-news-noi456624042","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की प्रवर्तन टीम को मिलेंगे बॉडी वार्म कैमरे, क्षेत्रीय प्रबंधक वीडियो कॉल पर कर सकेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की प्रवर्तन टीम को मिलेंगे बॉडी वार्म कैमरे, क्षेत्रीय प्रबंधक वीडियो कॉल पर कर सकेंगे बात
Fri, 23 Aug 2019 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। अब रोडवेज के हर प्रवर्तन टीम को एक-एक बॉडी वार्म कैमरा दिया जाएगा। बस में सफर करते समय किसी भी यात्री की शिकायत पर क्षेत्रीय प्रबंधक वीडियो कॉल पर उनसे बात कर सकेंगे। आगरा में यूपी रोडवेज की बस में हादसे के बाद निगम और चौकन्ना हो गया है। निगम को अंदेशा है कि प्रवर्तन टीमों द्वारा चालक और परिचालकों की लापरवाही नजरअंदाज की जा रही है। जिसकी वजह से ऐसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि जांच के दौरान प्रवर्तन टीम बॉडी वार्म कैमरा अपने साथ रखेगी। फिलहाल इन कैमरों से रिकार्डिंग की जाएगी। जल्द ही इसे वाई फाई से कनेक्ट कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से जोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक स्वयं प्रत्येक बस की स्थिति और यात्रियों का हाल जान सकेंगे। वहीं, टीम चालक-परिचालकों की गलती को छिपा नहीं पाएगी। यात्री भी अपनी समस्या सीधे प्रबंधक को बता पाएंगे।
बॉडी वार्म कैमरे से प्रवर्तन टीम के कार्य में सुधार आएगा। बस में गंदगी या किसी तरह की लापरवाही चालक-परिचालक ने बरती है तो उसे भी छिपा नहीं पाएंगे। अभी जिले को 2 बॉडी वार्म कैमरा मिलेंगे। इससे रोडवेज की बेहतरी और यात्रियों को सुविधा के लिए प्रयोग किया जाएगा।-अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा।