फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways started special service for Kanwariyas

Noida News: कांवड़ियों के लिए रोडवेज की विशेष सेवा शुरू

Thu, 10 Jul 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Roadways started special service for Kanwariyas
अब हर 15 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी
विज्ञापन

डिपो परिसर में हेल्प डेस्क लगाई जाएगी

माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही स्पेशल बस सेवा की शुरुआत भी की है। बृहस्पतिवार को भी नोएडा से हरिद्वार के लिए 25 से अधिक कांवड़िये रवाना हुए। माना जा रहा है कि शुक्रवार से खासी भीड़ बढ़ने का अनुमान है। साथ ही श्रावण मास की शुरुआत भी इन्हीं दिनों से होने जा रही है। ऐसे में रोडवेज की ओर से कांवड़ियों के लिए पहले ही 50 बसें रिजर्व की जा चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर अब हर 15 मिनट में रोडवेज की बसें उपलब्ध होंगी।
नोएडा क्षेत्र से कांवड़ यात्रा के लिए 50 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इनमें 40 बसों का संचालन लगातार होगा, बाकी 10 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा, जिन्हें भीड़ होने पर इस्तेमाल किया जाएगा। भोले के भक्तों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए डिपो परिसर में ही हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। वहीं बसों के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हर 15 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

डिपो प्रबंधन के अनुसार, रोडवेज विभाग यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन करेगा। नोएडा डिपो से सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक डिपो से बसें चलाने की योजना है। सावन में हरिद्वार से जल लाकर शिवालयों में चढ़ाने की परंपरा है। दिल्ली-एनसीआर समेत नोएडा से ही केवल हजारों श्रद्धालु हरिद्वार जल लेने जाते हैं। एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया कि शुरुआत में 40 बसों को चलाया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सभी अतिरिक्त 50 बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ-सफाई का रहेगा विशेष इंतजाम
रोडवेज बस डिपो पर श्रावण मास के दौरान साफ-सफाई का विशेष इंतजाम रहेगा। बसों काे साफ कराकर संचालन किया जाएगा। रोडवेज विभाग के अधिकारी शराब पीकर बसें चलाने वाले चालकों व परिचालक को लेकर भी सख्त हैं। अधिकारी चेकिंग अभियान चलाकर चालकों व परिचालकों का ब्रीथ एनलाइजर टेस्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed