फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways passenger will complaint on mobile app

रोडवेज बसों के यात्री मोबाइल एप्लीकेशन कर सकेंगे शिकायत

Fri, 21 Feb 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways passenger will complaint on mobile app
रोडवेज के यात्री मोबाइल एप से कर सकेंगे शिकायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी रोडवेज जल्द ही यात्रियों के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन लांच करेगा। एप के माध्यम से यात्री रोडवेज बसों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। साथ ही सुधार के लिए सुझाव भी दे सकेंगे। शिकायतों का निस्तारण मुख्यालय स्तर से होगा। फरवरी के आखिर तक एप लांच होने की उम्मीद है।
ग्रेनो नोएडा डिपो से 20 से अधिक रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लोगों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज एक एप लांच करने जा रहा है। माह के आखिर तक एप लांच होने की उम्मीद है। ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि अगर परिचालक ने टिकट देने में किसी तरह की गड़बड़ी की है, चालक बस धीमी या तेज गति से चला रहा है। वहीं, यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहा है। तय स्टॉपेज पर बस को नहीं रोका जा रहा है तो यात्री इसकी शिकायत एप पर कर सकेंगे। वहीं, अगर किसी रूट पर बस का संचालन करवाना है या अन्य किसी तरह के बदलाव की जरूरत है तो इसका सुझाव भी दे सकेंगे। एप का संचालन मुख्यालय स्तर से होगा। बताया कि यात्रियों की शिकायत और सुझाव मुख्यालय स्तर पर जाएंगी। वहां से संबंधित डिपो के पास शिकायत और सुझाव भेजे जाएंगे। उनका निस्तारण कर यात्रियों को जवाब दिया जाएगा। अभी ट्विटर, हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर पर यात्री शिकायत और सुझाव दे रहे है, जो आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

लागू होगा ड्यूटी अलॉटमेंट सिस्टम
यूपी रोडवेज परिचालक और चालकों के लिए ड्यूटी अलॉटमेंट सिस्टम लागू करेगा। इसी के माध्यम से चालक और परिचालक की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। भविष्य में ड्यूटी अलर्ट संदेश भी चालक और परिचालक के पास जाएंगे। उनको मोबाइल पर संदेश जाएगा। इस सिस्टम से ड्यूटी लगाने में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed