फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadways bus starts from Bulandshahr to Jewar

Noida News: बुलंदशहर से जेवर के लिए रोडवेज बस शुरू

Fri, 05 Dec 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus starts from Bulandshahr to Jewar
-लंबे समय से निजी या डग्गामार वाहनों से परेशानी में करना पड़ता था सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। बुलंदशहर से जेवर तक आने जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान हो गया है। बुलंदशहर डिपो की दो बसों का सुबह से शाम तक अप-डाउन संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे चोला, ककोड़, झाझर, जहांगीरपुर और जेवर तक आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने लगी है।


बुलंदशहर से सीधे जेवर के लिए एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा था। बुलंदशहर से जेवर जाने वाले यात्रियों को निजी या डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा था। परिवहन निगम के अफसर में 10 दिन पूर्व दो बसों के संचालन की योजना बनाई थी। बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे वह 10:00 बजे बुलंदशहर से जीवन के लिए रवाना होना शुरू हो गई है। वहां से वापस बुलंदशहर के लिए फिर दोबारा इसी रूट से अप डाउन संचालित की जा रही है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को देखते हुए निगम की दो बसों का संचालन शुरू करवा दिया गया है। दोनों बसें अप- डाउन संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed