फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Roadside vendors will get respectable space

Noida News: सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को सम्मानजनक जगह मिलेगी

Sun, 28 Sep 2025 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Roadside vendors will get respectable space
एनडीएमसी ने 21 इलाकों के लिए तैयार किया टाउन वेंडिंग प्लान
विज्ञापन

3 अक्तूबर तक मांगे सुझाव, 1614 वेंडिंग स्लॉट देने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एनडीएमसी ने कर्तव्य पथ, लक्ष्मी बाई नगर और जंतर-मंतर सहित 21 इलाकों के लिए टाउन वेंडिंग प्लान तैयार किया है। इसमें 1614 वेंडिंग स्लॉट देने की तैयारी की जा रही है। इससे सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को सम्मानजनक जगह मिलेगी और शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी।

यह प्लान स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 की धारा 21 के तहत बनाया गया है। इसे एनडीएमसी के टीवीपी पोर्टल पर जारी किया गया है। इसके लिए 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसके तहत 1614 वेंडिंग स्लॉट दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा 416 स्लॉट सरोजनी नगर मार्केट को मिले हैं। इसके बाद कर्तव्य पथ 125, लक्ष्मी बाई नगर 120, ईस्ट किदवई नगर 100, जंतर-मंतर 91 वेंडिंग स्लॉट दिए जाएंगे। वहीं, एम्स अरबिंदो मार्ग पर 90, पालिका बाजार 90, बाबा खड़क सिंह मार्ग 72, खान मार्केट 80 और कनॉट प्लेस के लिए 41 जगहें शामिल हैं। सभी सुझाव और आपत्तियों पर विचार के बाद अंतिम प्लान को अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह प्लान मौजूदा रेहड़ी वालों के सर्वे के बाद बनाया गया है, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रहे और शहर का प्रबंधन व्यवस्थित हो। एनडीएमसी कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे इलाकों में अवैध रेहड़ी-पटरी पर सख्ती भी कर रहा है। स्थायी दुकानदारों की ओर से अवैध वेंडिंग से भीड़ होने और अतिक्रमण की शिकायत लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed