Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road widening work started from Rabupura to Bhaipur

Noida News: रबूपुरा से भाईपुर तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू

Sun, 05 Oct 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Road widening work started from Rabupura to Bhaipur
फोटो
विज्ञापन

-झाझर से भाईपुर तक 9.5 किलोमीटर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी करा रहा निर्माण
-21 करोड़ की आएगी लागत निर्माण में
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। बुलंदशहर के झाझर से रबूपुरा के गांव चंडीगढ़ तक 9.5 किलोमीटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। पहले फेज में रबूपुरा के महाराणा प्रताप चौक से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में दूसरी ओर भी कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। इसके लिए सड़क के दूसरी ओर खोदाई का कार्य किया जा रहा है। यह सिंगल रोड लगभग 10 मीटर चौड़ी होनी है।

यमुना सिटी के रबूपुरा स्थित गांव चंडीगढ़ से भाईपुर ब्रह्मान गांव, रबूपुरा कस्बे होते हुए बुलंदशहर के गांव झाझर तक वर्तमान में सिंगल रोड है। पहले चरण में रबूपुरा के महाराणा प्रताप चौक से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास तक इसका चौड़ीकरण किया जाना है। साथ ही इस रोड पर स्ट्रीट लाइट भी लगनी है। इस चरण में रबूपुरा से यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास तक बाईं ओर सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई और मिट्टी भराई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी चल रहा है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास से महाराणा प्रताप चौक तक दूसरी ओर नाला बनाने और सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

------------
बुलंदशहर व चंडीगढ़ जाने वालों को मिलेगी राहत
सड़क के चौड़ीकरण से बुलंदशहर के झाझर होते हुए रबूपुरा, भाईपुर ब्रह्मनान गांव, मेहंदीपुर होते हुए चंडीगढ़ तक वाहनों के आने-जाने में सुविधा मिलेगी। भाईपुर ब्रह्मनान गांव में प्रसिद्ध नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर है। यहां गौतमबुद्ध नगर के अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली तक से श्रद्धालु आते हैं। विशेषकर सावन में कांवड़िए भी इसका उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


21.46 करोड़ की आएगी लागत
लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही 9.5 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण में 20.95 करोड़ की लागत आएगी। पांच वर्षों तक सड़क की मरम्मत के लिए 50.56 लाख रुपये अलग से मंजूर किए गए है। कुल लागत 21.46 करोड़ रुपये आएगी।

---
बीच में बनेंगे लोहे के डिवाइडर
10 मीटर सड़क चौड़ी होने के बाद इसे डबल रोड में विभाजित कर दिया जाएगा। साथ ही दोनों ओर के वाहनों को टकराने से बचाने के लिए लोहे के डिवाइडर लगाए जाएंगे। इसके अलावा रोड पर स्ट्रीट लाइट से रात में वाहन चालकों को राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed