फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Road being developed like a smart city

Noida News: स्मार्ट सिटी की तरह विकसित की जा रही सड़क

Thu, 25 Jun 2026 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Road being developed like a smart city
यमुना सिटी। उड़ानें शुरू होने के बाद एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों को तेजी से विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे से रबूपुरा होते हुए झांझर (बुलंदशहर) जाने वाले संपर्क मार्ग को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। पहले इस रोड का चौड़ीकरण किया गया था। अब इसमें डिवाइडर लगाए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे से रबूपुरा होते हुए झांझर तक जाने वाला मार्ग लगभग 10-11 किलोमीटर का है। पहले यह रोड सिर्फ 7 मीटर चौड़ा था, जिसके कारण बड़े वाहनों को गुजरने में असुविधा होती थी। इसके बाद इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर कर दी गई। सड़क को दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया गया। वहीं, रबूपुरा से होकर गुजरने वाली सड़क को सीमेंटेड किया गया था। अब इस रोड पर स्मार्ट सिटी के जैसे ही डिवाइडर लगाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed