{"_id":"5ce9813ebdec22076019ec5b","slug":"road-accident-one-dead-mewat-news-noi4398028152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेटमें आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेटमें आने से एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आने से एक की मौत
तावडू। तावडू-नूंह रोड पर गांव छारौड़ा के पट्रोल पंप के निकट कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौका देखते ही अज्ञात आरोपी कार चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मुबीन पुत्र रशीद निवासी गांव खेड़ला थाना नूंह ने बताया कि 23 मई की शाम 5 बजे के करीब वह अपने चचेरे भाई फकरूदीन के साथ तावडू से काम करके बाइक से गांव खेड़ला नूंह जा रहा था। पीड़ित के मुताबिक गांव छारौड़ा पट्रोल पंप के पास वह एक ओर बाइक रोक कर बातचीत करने लगे। उसी दौरान नूंह की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने विपरीत दिशा में आकर फकरुद्दीन को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नूंह नलहड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।