{"_id":"68efb286cca04721fa07ae29","slug":"road-accident-noida-news-c-23-1-lko1064-78174-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत
-बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। महिला सड़क किनारे खड़ी थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला आगरा की तरफ जाने के लिए एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी।