{"_id":"6a3940aaad530f154e0d1c0f","slug":"road-accident-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7928-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आंतरिक अंगों में खून बहने के कारण हुई थी दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आंतरिक अंगों में खून बहने के कारण हुई थी दरोगा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट विधायक की सुरक्षा में लगी बोलेरो को हाइवा ने मारी थी टक्कर
- पुलिस कर्मी गंभीर रूप से हो गए थे घायल
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। मथुरा के मांट विधायक के साथ सुरक्षा में लगे दरोगा की आंतरिक अंगों में रक्त स्त्राव होने के कारण मौत हुई थी। एक्सप्रेसवे पर जब उनकी बोलेरो हाइवा से टकराई तो उनके पेट और सीने में चोट लगी थी और आंतरिक ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके शरीर के अंदरूनी अंगों से काफी ज्यादा खून बह गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उनकी मौत का कारण स्पलीन ब्लीडिंग आया है।
मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी रविवार को अपनी पत्नी के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ तिरुपति बालाजी जा रहे थे और उन्हें दोपहर में एयरपोर्ट से हैदराबाद की फ्लाइट पकड़नी थी। एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे पर मुंबई लिंक इंटरचेंज पर उल्टी दिशा में आ रहे हाइवा ने उनके साथ चल रही एस्कॉर्ट की बोलेरो में सामने से टक्कर मारी थी। इसमें उनकी सुरक्षा में लगे दरोगा राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं अन्य पुलिस कर्मियों के भी चोट आई थीं। हादसे के बाद विधायक ने तत्काल उन्हें अपनी निजी कार से अस्पताल भेजा था, जहां उनकी मौत हो गई थी। दरोगा के बेटे की शिकायत के आधार पर जेवर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने हाइवा चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया था और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विधायक ने जताई थी साजिश की आशंका : घटना के बाद मांट विधायक राजेश चौधरी ने अपनी बालाजी की यात्रा स्थगित कर दी थी और मथुरा वापस लौट गए थे। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि इस घटना के पीछे किसी तरह की साजिश भी हो सकती है। पुलिस इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सारे प्रकरण की जांच पुलिस टीम कर रही है। विधायक की ओर से अभी किसी तरह की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। -रवि शंकर, डीसीपी, ग्रेटर नोएडा