फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   road accident

Noida News: ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Wed, 03 Sep 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
road accident
नोएडा। पर्थला फ्लाईओवर के पास रविवार शाम दोस्तों के साथ पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि हरदोई के सराय गांव निवासी वीरपाल ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका भतीजा बबलू नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह 31 अगस्त की शाम दोस्त आशीष पाल और विपिन के साथ गढ़ गोल चक्कर से पर्थला फ्लाईओवर की तरफ पैदल जा रहा था। तीनों साथ में चल रहे थे। बबलू सड़क की तरफ था। आरोप है कि तभी पीछे से एक अज्ञात ट्रक के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बबलू को टक्कर मार दी और भाग गया। इसमें उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed